Mon. Oct 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज गूगल ने बनाया नया खास डूडल, जानिए क्या है इसकी वजह

 

गूगल ने आज एक खास डूडल बनाया है। इसे गूगल ने अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के साथ मिलकर बनाया है। यह एनीमेटिड डूडल शीतकालीन संक्रांति का जश्न मना रहा है। इसमें सुझाव दिया गया है कि आज आप अपनी आंखे आसमान से शनि और बृहस्पति के वर्तमान महान संयोजन पर बनाए रखें।

इस साल 21 दिसंबर को उत्तरी गोलार्ध में शीतकालीन संक्राति की शुरुआत हुई है और 2020 की सबसे लंबी रात में एक अविश्वसनीय खगोलीय घटना भी होगी जिसे महान संयोजन के तौर पर जाना जाता है। इस महान संयोजन में शनि और बृहस्पति का एक दृश्य ओवरलैप है जो रात में दिखाई देगा। शनि और बृहस्पति हमारे सौर मंडल के सबसे बड़े दो ग्रह हैं।

यह भी पढें   सेवा संकल्प अभियान के तहत सजायी आकर्षक रंगोली, राष्ट्रभक्ति, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

आज रात शनि और बृहस्पति एक दूसरे के एक डिग्री के भीतर होंगे। यह महान संयोजन लगभग 20 साल में एक बार होता है। पिछली बार यह घटना आकाश से आसानी से दिखाई दे रही थी जैसा कि इस शीतकालीन संक्रांति में भी होगा। ऐसा लगभग 800 साल पहले हुआ था। उत्तरी गोलार्ध पृथ्वी का आधा उत्तरी भाग है। यह जीरो डिग्री भूमध्य रेखा पर शुरू होता है और उत्तर तक जारी रहता है।

यह भी पढें   रास्वपा सभापति ने सभी नागरिकों से उच्च सतर्कता बरतने, सुरक्षित स्थानों पर रहने का किया आग्रह

गूगल डूडल में महान संयोजन को कार्टून के तौर पर दिखाया गया है। इसमें शनि और बृहस्पति हाई फाइव (ताली बजाने) के लिए मिलते हैं। वहीं पृथ्वी अन्य दो ग्रहों को देखती है। शीतकालीन संक्रांति का मतलब है बर्फ से ढका हुआ। सोमवार को संक्रांति पृथ्वी की सूर्य से बदलती दूरी के कारण होगा।

खगोलीय घटनाओं में रुचि रखने वाले वाले लोगों के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। साल की सबसे लंबी रात पर उन्हें करीब 400 सालों में घटित होने वाली अनूठी खगोलीय घटना का गवाह होने का मौका मिलेगा जब हमारे सौर मंडल के सबसे बड़े ग्रह बृहस्पति और शनि एक दूसरे के बेहद करीब आ जाएंगे। पिछली बार ये खगोलीय घटना महान खगोलविद गैलिलियो काल में वर्ष 1623 में घटित हुई थी। दोबारा ये घटना 24वीं शताब्दी में होगी।

यह भी पढें   पडा गिरफ्त मे उन्मादी : डा.विजय दत्त

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com