Mon. Sep 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने कोरोना वायरस की वैक्‍सीन लगवाई

 

वाशिंगटन, एएनआइ।

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने कोरोना वायरस की वैक्‍सीन लगवा ली है। इसका लाइव प्रसारण किया गया। बाइडन को अभी वैक्‍सीन की पहली डोज दी गई है और कुछ दिनों के बाद उन्‍हें दूसरी डोज दी जाएगी, ताकि कोविड-19 के खतरे से वह पूरी तरह सुरक्षित हो जाएं। अगर आप सोच रहे हैं कि बाइडन राष्‍ट्रपति चुने गए हैं, इसलिए उन्‍हें पहले वैक्‍सीन दी गई है, तो बता दें कि अमेरिका में किसको पहले वैक्‍सीन दी जाए, इसके लिए अलग-अलग ग्रुप बनाए गए हैं। बाइडन कोरोन के हाई रिस्‍क ग्रुप में आते हैं, इसलिए उन्‍हें वैक्‍सीन पहले दी गई है।

यह भी पढें   सचिवालय बैठक में पारित हुई एमाले की चुनाव समीक्षा और पार्टी पुनर्जागरण रिपोर्ट

बाइडन को जब फाइजर की ओर से विकसित कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई, तो इसका लाइव प्रसारण किया गया और करोड़ों लोगों ने इसे देखा। दरअसल, बाइडन के ऐसा करने के पीछे वैक्‍सीन को लेकर उठ रहे सवाल और भ्रम हैं। कुछ लोग वैक्‍सीन को सुरक्षित नहीं मान रहे हैं। इन्‍हीं सवालों और लोगों को भ्रम दूर करने के लिए बाइडन ने सबके सामने वैक्‍सीन ली और इसका लाइव प्रसारण भी कराया गया। अमेरिका में फाइजर की कोरोना वैक्सीन को आधिकारिक मंजूरी मिली है, इसलिए हजारों लोगों को अभी तक ये वैक्‍सीन दे दी गई है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com