Fri. Sep 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बागमती प्रदेश के मुख्यमंत्री विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पंजीकृत

 
डोरमणि पौडेल, फाईल तस्वीर

काठमांडू, २५ दिसम्बर । बागमती प्रदेश सरकार के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पेश हुआ है । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के प्रचण्ड–माधव समूह ने मुख्यमन्त्री डोरमणि पौडेल के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है ।
अविश्वास प्रस्ताव में प्रादेश सांसद् शालिकराम जमरकट्टेल प्रस्तावक हैं और अरुण नेपाल समर्थक हैं । प्रचण्ड–माधव समर्थक ४५ सांसदों का मांग है कि मुख्यमन्त्री पौडेल को हटाकर अष्टलक्ष्मी शाक्य को मुख्यमन्त्री बनाया जाए । अविश्वास प्रस्ताव पेश करनेवाले जमरकट्टेल और समर्थक नेपाल निवर्तमान प्रदेश सरकार के निवर्तमान मंत्री हैं ।
स्मरणीय है, बागमती प्रदेशसभा में कूल ११० सांसद् हैं । सरकार निर्माण के लिए ५६ सांसदों की सदस्यों की समर्थन अनिवार्य है । यहां नेकपा समर्थक सांसद् ८० हैं । उसमें प्रचण्ड–माधव नेपाल समूह के ४६ हैं । नयां सरकार निर्माण के लिए अन्य पार्टी के १० सांसदों का समर्थन अनिवार्य है ।
बगमती प्रदेशसभा में ओली समर्थक प्रदेश सांसद् ४६ हैं और नेपाली कांग्रेस के २२ । विवेकशील साझा से ३ और अन्य ५ सांसद् हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com