प्रचंड–माधव समूह सड़क आन्दोलन में, जुलुश के साथ निर्वाचन आयोग तक पहुंच गए
काठमांडू, २५ दिसम्बर । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) प्रचण्ड–माधव समूह सड़क आन्दोलन में उतर आए हैं । पार्टी अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड और माधव नेपाल नेतृत्व में माइतघण्डर मंडला से शुरु जुलुश लेकर नेतागण निर्वाचन आयोग तक पहुँच गए हैं ।
प्रचण्ड–माधव समूह का कहना है कि वे लोग ही नेकपा के आधिरिक पक्ष हैं । जुलुश के साथ निर्वाचन आयोग पहुँचने से पहले माइतीघर मंडला में कुछदेर तक प्रदर्शन हुआ था । जुलुश में प्रचण्ड–नेपाल पक्षधर अधिकांश शीर्ष नेता सहभागी हैं ।
जुलश जमल में पहुँचते ही नेपाल पुलिस ने रोक लिया है । उसके बाद प्रचण्ड–नेपाल सहित के कुछ शीर्ष नेता निर्वाचन आयोग पहुँच गए थे, जहां उन लोगों ने खूद को आधिरिक नेकपा बताते हुए प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली नेतृत्व में रहे नेकपा आधिकारिकता प्रदान ना करने के लिए कहा है ।

