Tue. Sep 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ब्राह्मण समाज को एकजुट होना होगा तब जाकर उद्देश्य में हम सफल होंगे : अरविन्द ठाकुर (पुलिस उप महानिरीक्षक)

 

पटना से लौटकर माला मिश्रा जोगबनी ।चाण्क्य चेतना परिषद् के तत्वावधान में विद्यापति भवन के भारती मण्डन सभागार में अटल – मालवीय जयन्ती – सह – सम्मान समारोह का आयोजन हुआ । इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक अरविन्द ठाकुर ने कह्य चेतना परिषद के सदस्यों को एक जुट प्रयास करना होगा । युक्त भाव से हम चाणक्य चेतना के अनुरूप अपने उद्देश्य में सफल हो सकते हैं । डी . ए . वी के मैनेजर हेम नारायण झा ने कहा हमारे बीच जो गरीब बच्चे हैं , उनके प्रति हमें सहयोग का भाव रखना चाहिए । उन्होनें छात्रों के लिए हर संभव सहयोग का वचन दिया । उत्पाद सेवा के पदाधिकारी विनोद कुमार झा ने कह ब्राहम्ण स्वयं में चैतन्य है ब्राह्मण तो चेतना जगाने का काम करता है । आई . बी के अवकाश प्राप्त संयुक्त निदेशक मनमोहन मिश्ना ने कह्य गुप्तचर विद्या का श्रेय भी चाणक्य को है । वर्तमान में कन्यादान की समस्या का समाधान करने के लिए दहेजमुक्त विवाह का वातावरण बनाना होगा । विष्णुशंकर तिवारी ने कहा आज इस विषय को भी माना जरूरी है , जिससे ब्राहम्णो के बारे में व्यापत भांतियों को दूर करना संभव हो । ब्राहम्ण ही समाज में शांति कायम करने के लिए होते है । कौशल किशोर पाण्डेय ने कहा – हम प्रतिज्ञा करे कि अपने प्रतिज्ञा से नहीं टले यह उदेश्य अटल बिहारी वाजपेयी के प्रति श्रद्धांजलि की सार्थकता होगी । मालवीय जी का चरित्र हमें सीख देता है कि अपमान का जवाब भी सम्मान पूर्वक देना चाहिए । ब्राह्मण की चुनौतियाँ और संभावना – पर अपने उद्गार में शंभूनाथ झा ने कहा ब्राह्मण समाज के प्रधान और विकास में देशरत्न मदन मोहन मालवीय और अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन चरित्र प्रेरणा स्रोत है । उसके लिए हमें अपने आत्म सम्मान को बढ़ना होगा । हम एक दुसरे की अच्छाइयों को साझा करने का संकल्प लें । अंग्रेजी के यशस्वी शिक्षक एम . के . मिश्रा ने कहा कि हमें अपने संस्कार के बल पर आगे बढ़नाहोगा । ब्राह्मण विद्यार्थियों को शिक्षा में आगे बढ़ाने के लिए सहयोग का भाव रखना होगा । श्री मिश्रा ने मेधावी ब्राह्मण को न्यूनतम शुल्क पर शिक्षक का वचन दिया । दन्त चिकित्सक डा . रागिनी मिश्रा ने अपनी हर संभव सहयोग का बचन दिया ।नेपाल सीमा से पहुचे भारत नेपाल मैत्री समाज का अध्यक्ष व पत्रकार वरुण मिश्रा ने भारत नेपाल के बीच बर्तमान सम्बन्ध पर चर्चा किया । अध्यक्षीय उदगार में यशस्वी साहित्यकार भगवती प्रसाद द्विवेदी ने कहा वर्तमान में समन्वित प्रयास से आगे बढ़ने की जरूरत है । अटल बिहारी वाजपेयी , पं . मदन मोहन मालवीय हमारे लिए महान प्रेरणा स्रोत है । जदयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा संगठित प्रयास सराहनीय है । इस अवसर पर सम्मानित होने बालो में शिक्षा क्षेत्र में हेम नारायण झा , समाज सेवा में मनमोहन मिश्रा , अरूणेश पाण्डेय , राजेश कुमार दुबे , रवि पाण्डेय , अभिषेक का , बरूण मिश्ना , कौशल किशोर पाण्डेय अखिलेश्वर नाथ पाण्डेय , इन्द्रकान झा , शिवानन्द पाण्डेय , सतीश चन्द्र झा । आरंभ में आगत अतिथियों का स्वागत कुमार सुन्दरम ने किया । कार्यक्रम का संचालन दिलीप झा  ने किया । धन्यवाद ज्ञापन वरूण पाण्डेय ने किया । इस मौके पर कार्यक्रम को सफल बनाने में  दीलीप झा , वरूण पाण्डेय , अभय उपाध्याय , कुमार सुन्दरम , सज्जन झा , नवनीत दुबे , सरोज झा , विष्णु शंकर तिवारी , अमरनाथ दुबे , रवि रंजन ओझा , मनोज झा , राजेश्वर तिवारी , शैलेन्द्र चौधरी आदि परिषद के लोग सक्रिय दिखे ।

यह भी पढें   सिस्टर लुसी कुरियन के 71वें जन्मदिन पर निःशुल्क नेत्र जांच शिविर माहेर ममता निवास कनबा में हुआ

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com