Wed. Aug 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन में चाकूबाजी की घटना में सात की मौत

 

चीन में चाकूबाजी की बड़ी घटना सामने आई है। चीन के पूर्वोत्तर प्रांत में एक हमलावर ने सड़क पर जा रहे लोगों पर चाकू से हमला करके सात लोगों की जान ले ली। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक यह घटना लिओनिंग प्रांत के काईयुआन शहर में हुई है।

संदिग्ध की पहचान यैंग के रूप में हुई है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने लोगों को चाकू क्यों मारा, इस बारे में अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने हमलावर को मानसिक रूप से कमजोर बताया है। इसी साल जून में गुआंगजी प्रांत में स्कूल के सिक्योरिटी गार्ड ने चाकू से कम से कम 39 लोगों को घायल कर दिया था। बाद में इस हमलावर को मौत की सजा सुनाई गई थी।

यह भी पढें   यदि शेखर कोइराला अपनी उम्मीदवारी देते हैं तो वे उनका सहयोग करुँगा – शशांक कोइराला

घायलों को अस्पताल ले जाया गया है, लेकिन उनकी स्थिति के बारे में अभी पता नहीं है। अन्य देशों के मुकाबले चीन में इस तरह के हिंसक अपराधों की संख्या कम है लेकिन हाल के वर्षों में चाकू और कुल्हाड़ी से हमले बढ़े हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com