संसद् बिघटन के विरुद्ध नेपाली कांग्रेस की ओर से आज हो रहा है देशभर प्रदर्शन
काठमांडू, २८ दिसम्बर । संसद् बिघटन संबंधी प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली द्वारा सम्पादित कदम के विरुद्ध प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस की ओर आज देशभर प्रदर्शन होने जा रहा है । पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार नेपाली कांग्रेस देशभर स्थित १६५ निर्वाचन क्षेत्र में प्रदर्शन करेगी । प्रदर्शन के बाद आयोजित सभा को सम्बन्धित निर्वाचन क्षेत्र के ही नेता सम्बोधन करने जा रहे हैं । कांग्रेस को कहना है कि संसद् बिघटन असंवैधानिक और अलोकतान्त्रिक कदम है ।
लेकिन पार्टी सभापति शेरबहादुर देउवा अपने निर्वाचन क्षेत्र डडेलधुरा नहीं जा रहे हैं । कहा गया है कि कार्य व्यस्तता के कारण नेता देउवा भक्तपुर में आयोजित सभा को सम्बोधन करने जा रहे हैं । इसीतरह वरिष्ठ नेता रामचन्दै पौडेल दमौली में आयोजित सभा को सम्बोधन करने जा रहे हैं ।

