Sat. Aug 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वर्ल्ड T-10 क्रिकेट लीग का आयोजन आगामी मार्च में

 

(श्योर शॉट)
यह लीग कर्नाटका स्टेट दिव्यांग क्रिकेट संघ द्वारा नॉएडा में 11 मार्च से 18 मार्च तक आयोजित की जाएगी और इस लीग में पुरे देश की 28 टीमें भाग लेंगी |
इस प्रतियोगिता को करवाने का उदेश्य दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों को एक बेहतर मंच प्रदान करना है और भविष्य में IPL की तर्ज़ पर दिव्यांग क्रिकेट खिलाडियों को भी एक बड़ी लीग का आयोजन किया जायेगा |
हिमाचल प्रदेश से अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी संगीत चौहान जो कि प्रदेश में दिव्यांग क्रिकेट के जन्मदाता भी हैं ने बताया कि कर्नाटक स्टेट दिव्यांग क्रिकेट संघ का ये प्रयास सराहनीय है और इस तरह के आयोजन सभी प्रदेशों के संघों को भी करने चाहिए |
चौहान ने बताया कि 2012 में मैंने कुछ लोगों के साथ मिलकर हिमाचल प्रदेश दिव्यांग क्रिकेट संघ का गठन किया था तबसे आजतक हम प्रदेश के दिव्यांग खिलाड़ियों को लगातार प्रोत्साहित कर रहे हैं |
संगीत चौहान ने बताया की साल्ट वैली स्पोर्टिंग क्लब प्रदेश के खिलाडियों को क्लब स्तर पर आगे बढ़ाएगा व् इन खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करेगा |
उन्होंने बताया कि हम अप्रैल माह में राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित करेंगे उसके बाद हिमाचल लीग का आयोजन किया जायेगा, हमारा प्रयास ये भी रहेगा कि हम 2021 या 2022 में प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन सफलतापूर्वक करेंगे |
अगले माह से हम अपनी खेल अकादमी की शुरुआत करने जा रहे हैं जिसमें भी प्रदेश के दिव्यांग क्रिकेट खिलाडियों को मुफ्त में प्रशिक्षण दिया जायेगा तथा और भी सुविधाएं प्रदान की जाएँगी इसके लिए हम प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के साथ भी बातचीत करके उनके साथ मिलकर कार्य करेंगे |

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com