आगामी दिनों में राष्ट्रीयता और भी मजबूत बननेवाला हैः प्रधानमन्त्री ओली

काठमांडू, १ जनवरी। प्रधानमत्री केपीशर्मा ओली ने कहा है कि नेपाल की राष्ट्रीयता आगामी दिनों में और भी मजबूती के साथ आगे बढ़नेवाला है । अन्तर्राष्ट्रीय नयां साल सन् २०२१ के अवसर में शुक्रबार एक शुभकामना सन्देश जारी करते हुए प्रधानमन्त्री ओली ने ऐसा कहा है । उनका यह भी मानना है कि नेपाल विकास और समृद्धि की यात्रा में आगामी दिनों में और भी सशक्त रुप में आगे बढ़नेवाला है और नयां ऊचाई हासिल करनेवाला है ।
अपने शुभकामना सन्देश में प्रधानमन्त्री ओली ने कहा है– ‘आगामी दिनों में हमारी राष्ट्रीयता और भी मजबूत बननेवाला है । अपनी स्वाधिनता को हम लोग व्यवहारिक और वास्तविक अर्थ में प्रयोग करते हुए आगे बढ़नेवाले हैं । भौगोलिक अखंडता और राष्ट्रीय हित को रक्षा एवं राष्ट्रीय स्वाभिमान को नयां उचाई में पहुँचाएंगे ।’ प्रधानमन्त्री ओली ने अपेक्षा किया है कि इसके लिए भी सभी क्षेत्र, वर्ग और समुदाय से सहयोग प्राप्त होनेवाला है ।
प्रधानमन्त्री ओली ने यह भी कहा है कि सन् २०२० में विश्व के अन्य देशों के तरह नेपाल ने भी कोभीड–१९ का सामना करना पड़ा, जिसके चलते सामाजिक तथा आर्थिक जीवन में नकरात्मक असर पड़ गया है ।

