प्रचण्ड–माधव समूह द्वारा १ महीने के लिए आन्दोलन का कार्यक्रम सार्वजनिक

काठमांडू, २ जनवरी । नेकपा प्रचण्ड–माधव समूह द्वारा संसद् बिघटन विरुद्ध दूसरे चरण का आन्दोलन का कार्यक्रम सार्वजनिक हुआ है । घोषित आन्दोलन का कार्यक्रम एक महिना अर्थात् माघ २३ गते तक के लिए है । शनिबार एक पत्रकार सम्मेलन करते हुए प्रचण्ड–माधव समूह ने पौष २० गते से माघ २३ गते तक के लिए आन्दोलन का कार्यक्रम सार्वजनिक किया है । कहा गया है कि संसद् बिघटन संविधान विरोधी प्रतिगामी कदम है ।
पालिका एवं वडा स्तर में कार्यकर्ता भेला तथा संघर्ष संबंधी अभिमूखीकरण तालीम, संघीय राजधानी लगायत विभिन्न शहरों में प्रदर्शन, अन्य राजनीतिक पार्टी, नागरिक समाज, संविधान वाचन, प्रदेशों में कार्यकर्ता भेला एवं प्रदर्शन, क्षेत्रीय स्तर में कार्यकर्ता भेला, मोटरसाइकिल रैली, पर्चा वितरण जैसे आन्दोलन का कार्यक्रम घोषित है । इसके साथ–साथ ७७ जिला प्रशासन कार्यालय से प्रधानमन्त्री को संविधान पुस्तिका देने का कार्यक्रम भी है ।
असंवैधानिक कदम के प्रति आम जनता के सामन क्षमायातना के साथ माफी मांगने के लिए भी प्रचण्ड–माधव समूह ने प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली के साथ अनुरोध किया है ।

