मन्त्री साह सवार गाडी ने सर्वसाधारण को दिया ठक्कर, गाडी फरार

काठमांडू, २ जनवरी । शहरी विकास मन्त्री प्रभु साह सवार गाडी ने सर्लाही में एक सर्वसाधारण नागरिक को ठक्कर दिया है । ठक्कर देकर गाडी घटनास्थल से फरार हो गई है । प्राप्त सूचना अनुसार पूर्व–पश्चिम राजमार्ग अन्तर्गत सर्लाही जिला स्थित हरिवन में मन्त्री साह सवार ना१झ ३८४२ गाडी ने लालबंदी नगरपालिका–८ चन्द्रपुर निवासी ३५ वर्षीय बच्चु तामाङ को ठक्कर दिया है ।
गाडी की ठक्कर से तामाङ घायल हो गए हैं । उनको उपचार के लिए स्थानीय स्वाभिमान अस्पताल में भर्ती की गई है । अस्पताल स्रोत के अनुसार तामाङ का कम्मर और पैर में चोट लगा है । जिला पुलिस कार्यालय सर्लाही ने पुष्टी की है कि ठक्कर देनेवाली गाडी मन्त्री साह के ही है ।

