Sun. Jun 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘राजनीतिक कू’ को असफल बनाने के लिए संसद् बिघटन, जो प्रधानमन्त्री का सहासिक कदम हैः गृहमन्त्री थापा

 
रामबहादुर थापा, फाईल तस्वीर

काठमांडू, २ जनवरी । गृहमन्त्री रामबहादुर थापा ने दावा किया है कि सरकार के विरुद्ध ‘राजनीतिक कू’ का प्रयास होने के कारण प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने बाध्य होकर संसद् बिघटन किया है । उनका यह भी कहना है कि यह प्रधानमन्त्री का एक सहासिक कदम भी है । नेकपा (ओली समूह) द्वारा शनिबार आयोजित काठमांडू जिलास्तरीय भेला को सम्बोधन करते हुए गृहमन्त्री थापा ने ऐसा कहा है ।
गृहमन्त्री थापा ने कहा– ‘अपने ही पार्टी के नेता प्रधानमन्त्री विरुद्ध विश्वास का प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहे थे, इसतरह की राजनीतिक कू को असफल बनाने के लिए ही प्रधानमन्त्री ने साहसिक कदम लिया है और संसद् बिघटन किया है ।’ उन्होंने कहा है कि विचार ओर सिद्धान्त से विचलत कुछ व्यक्तियों की समूह नेकपा से अलग हो गया है । उन्होंने यह भी कहा कि नेकपा विभाजन के कारण अवसरवादी शक्ति प्रतिगमन को पुनस्र्थापित करने के लिए उत्साहित भी हो रहे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed