प्रधानमंत्री ओली विदेशी इशारों में चलनेवाले व्यक्ति हैंः शर्मा

विराटनगर, २ जनवरी । नेकपा –प्रचण्ड–माधव) समूह के नेता तथा पूर्वमन्त्री जनार्दन शर्मा ने दावा किया है कि प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली विदेशी इशारों में चलनेवाले व्यक्ति हैं । उनका मानना है कि संसद् बिघटन भी उन्होंने यही इशारे के साथ किया है ।
विराटनगर में आयोजित अपने निकट पार्टी कार्यकर्ता भेला को शनिबार सम्बोधन करते हुए नेता शर्मा ने कहा– ‘वह लम्पसारवादी और कठपुतली हैं, जो विदेशी इशारों में चलते हैं । अगर इस देश में कोई निरिह प्राणी हैं तो वह ओली ही हैं ।’ उन्हों दावा किया है कि विदेशी प्रयोग खत्तम होने के बाद ओली संपूर्ण रुप में समाप्त हो जाएंगे । नेता शर्मा ने यह भी कहा कि ओली के कारण ही आज कम्युनिष्ट आन्दोलन भी कमजोर पड़ता जा रहा है ।

