बाजुरा बस दुर्घटना – २३ लोग घायल
काठमांडू, आषाढ़ ७ – साँफे–मार्तडी राजमार्ग अन्तर्गत बुढ़ीगंगा नगरपालिका–१० रिठा बाजार के नजदिक आज एक बस दुर्घटना में २३ लोग घायल हो गए । महेन्द्रनगर से यात्रियों को लेकर सुपप्र ०१ ००१ ख १३५५ नंबर की बस ब्रेक फेल होने के कारण बीच सड़क पर पलट गई जिसमें २३ यात्री घायल हो गए । जिला प्रहरी कार्यालय के प्रहरी निरीक्षक नरेशबहादुर शाही ने जानकारी दी ।
जैसे ही दुर्घटना की खबर मिली प्रहरी टीम बचाव कार्य में लग गई । सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है । घायलों की अवस्था सामान्य है ।


