संसद् पुनर्स्थापना होना चाहिए, इसका विकल्प नहीं हैः पन्त

काठमांडू, ५ जनवरी । नेकपा प्रचण्ड–माधव समूह के नेता रघुजी पन्त ने कहा है कि असंवैधानिक तवर से बिघटित संसद् पुनर्स्थापना ही एक मात्र विकल्प है । प्रचण्ड–माधव समूह द्वारा आयोजित स्थायी कमिटी बैठक के बाद नेता पन्त ने पत्रकारों से कहा– ‘सरकार की असंवैधानिक कदम के विरुद्ध सशक्त आन्दोलन होनेवाला है, इसके लिए अन्य दलों के साथ भी समन्वय किया जाएगा, संसद् पुनर्स्थापना होना चाहिए, इसका विकल्प नहीं है ।’
नेता पन्त ने यह भी कहा है कि सर्वोच्च अदालत की ओर से भी संविधान अनुसार निर्णय आनेवाला । उन्होंने कहा– ‘सर्वोच्च अदालत किसी नेता और आन्दोलनकारी को देखकर निर्णय करनेवाला निकाय नहीं है । संविधान अनुसार ही फैसला होनेवाला है, संविधान के अनुसार भी संसद् पुनर्स्थापना का विकल्प नहीं है ।’
नेता पन्त ने यह भी दावा किया है नेकपा की वास्तविक कमांड आज भी प्रचण्ड–माधव समूह में है और इसी पक्ष में बहुमत सदस्य भी हैं, इसीलिए पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह ‘सूर्य’ प्रचण्ड–माधव समूह को ही मिलनेवाला है ।

