Sun. Oct 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन द्वारा जाँच की अनुमति नहीं मिलने से डब्ल्यूएचओ प्रमुख निराश

 

जेनेवा, एपी।

कोरोना के उद्गम का पता लगाने के लिए अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ दल को चीन आने की अनुमति अब तक न दिए जाने पर विश्व स्वास्थ्य संगठन  के प्रमुख ने चीनी अधिकारियों के रवैये पर निराशा जताई है। जेनेवा में एक प्रेस कांफ्रेस में डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कहा कि हमें मंगलवार को यह जानकर बहुत धक्का लगा कि इस जांच दल को चीन ने अब तक अपने यहां आने की इजाजत नहीं दी।

यह भी पढें   सुरों की मधुरता तनाव दूर कर मन को देती है शांति, सकारात्मकता और नई ऊर्जा : बिमल सरार्फ

डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस एडहैनम घेब्रयेसिस  ने चीन की आलोचना करते हुए कहा कि चीन की सरकार से कोरोना के उद्गम की जांच के लिए अंतरराष्ट्रीय दल को आने देने की सहमति बनने के बाद भी वहां के अधिकारियों ने अब तक दल को आने की इजाजत नहीं दी। यह बहुत ही निराशाजनक है। जांच दल के सदस्य 24 घंटे पहले ही अपने-अपने देशों से रवाना हो चुके हैं।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com