Tue. Sep 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विदेश मंत्री ज्ञवाली 14 जनवरी को भारत जाएँगे

 
प्रदीप ज्ञावली, फाईल तस्वीर

 

विदेश मंत्री प्रदीप ज्ञवाली भारत के साथ विदेश मंत्री स्तरीय संयुक्त आयोग की छठी बैठक में सिरकत करने के लिए 14 जनवरी को भारत जाएंगे। नेपाली विदेश मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार भारत से हरी झंडी मिलने के बाद दोनों देशों के बीच बैठक का समय तय हुआ है। हालांकि अभी इसकी औपचारिक घोषणा होना बाकी है।

सूत्रों के अनुसार ज्ञवाली 14 जनवरी को दिल्ली पहुंचने के बाद उसी शाम को बैठक में हिस्सा लेंगे। आयोग की पांचवीं बैठक पिछले साल काठमांडो में हुई थी, जिसमें भारत के विदेशमंत्री एस जयशंकर शामिल हुए थे।

यह भी पढें   बरिष्ठ साहित्यकार डा. रेवती रमण लाल का निधन से जनकपुरधाम में शोक की लहर

ज्ञवाली 15 जनवरी कुछ अन्य नेताओं से भी मुलाकात करेंगे और उसी दिन काठमांडो लौट आएंगे। इससे पहले नवंबर अंत या या दिसंबर के पहले हफ्ते में बैठक का प्रस्ताव दिया था, लेकिन भारत ने कोई सहमति नहीं दी थी।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com