Wed. Sep 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

माइतीघर में एक महिला ने खुद को आग लगाई

 

काठमांडू, भाद्र २३ – काठमांडू के माइतीघर में मंगलवार की शाम को एक महिला ने खुद को आग लगा लिया । महिला को घायल अवस्था में इलाज के लिए वीर अस्पताल ले जाया गया । जहाँ उनका अभी इलाज चल रहा है  । गोरखा निवासी काठमांडू में रह रही ३० वर्ष की लक्ष्मीदेवी बस्नेत ने मंगलवार की शाम साढे ६ बजे के आसपास प्रज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली । जेन जी आंदोलन के शहीदों की याद में दीप प्रज्वलन किया जा रहा था , वहीं युवती को आग लगाते देख प्रहरी ने तत्काल आग बुझाया । आग बुझाने के तुरंत बाद प्रहरी ने अस्पताल पहुँचाया । महिला कुछ बोल नहीं पाई है जिसके कारण आग लगाने की बात का पता नहीं चल पाया है ।

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस के महाधिवेशन के लिए गगन थापा सर्वसम्मति से प्रतिनिधि चुने गए

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com