प्रिय जेन जी सुशासन जरुर कायम होगा – प्रधानमंत्री बालेन
काठमांडू, भाद्र २३ – प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने कहा है कि देश में सुशासन कायम किया जाएगा । जेन जी आंदोलन को आज पूरे एक वर्ष हो गए, इस अवसर पर फेसबुक के माध्यम से शहीदों के प्रति श्रद्धांजली व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री बालेन ने यह बात कही है । उन्होंने कहा कि “ प्रिय जेन जी सुशासन जरुर कायम होगा । शहीदों के प्रति हार्दिक श्रद्धांजली ।’’
भाद्र २३, २०८२ में सुशासन और भ्रष्टाचार मुक्त देश की मांग रखते हुए जेन जी आंदोलन किया गया था ।


