Mon. Aug 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ट्रम्प ने समर्थकों को 6 जनवरी को उग्र प्रदर्शन लिए निमंत्रण दिया था

 

वॉशिंगटन, रॉयटर्स।

दुनिया में महाशक्ति कहे जाने वाला देश ‘अमेरिका’ इस वक्त बड़े संकट से गुजर रहा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हार मानने को तैयार नहीं है। मामला यहां तक पहुंच गया कि ट्रंप समर्थकों ने अमेरिकी संसद को बंधक बना लिया। इस दौरान ट्रंप और समर्थकों और सुरक्षकर्मियों के बीच झड़प हो गई। यही नहीं ट्रंप को समर्थकों को रोकने के लिए सुरक्षाकर्मियों को बंदूक निकालनी पड़ गई। इस दौरान एक प्रदर्शनकारी की गोली लगने से मौत हो गई है। अब एक रॉयटर्स कि एक रिपोर्ट में सामने आया है कि ट्रंप ने एक रैली के दौरान अपने समर्थकों को उग्र प्रदर्शन के लिए कहा था।

यह भी पढें   देश के कुछ जिलों में बाढ़ का खतरा

समर्थकों को 6 जनवरी को उग्र प्रदर्शन लिए इकट्ठा करने का निमंत्रण

रिपोर्ट में बताया गया है कि ट्रंप राष्ट्रपति पद के चुनाव में मिली हार को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है। वह हमेशा से नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के खिलाफ बोलते रहे हैं। यही नहीं ट्रंप कई बार समर्थकों को वाशिंगटन डीसी में बुधवार को रैली में बुलाने के लिए आग्रह किया था।

रिपोर्ट के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप ने 20 दिसंबर को एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट में उन्होंने वाशिंगटन डीसी में 6 जनवरी को उग्र विरोध प्रदर्शन के लिए अपने समर्थकों को आग्रह किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि राष्ट्रपति चुनाव में हुई धांधली के विरोध में सभी लोगों को अपने गुस्सा व्यक्त करने के लिए अमेरिकी केपिटल बिल्डिंग पर मार्च करने के लिए कहा था। इस दौरान ट्रंप ने कहा था कि हम कभी हार नहीं मानेंगे।

यह भी पढें   बाढ़ और भूस्खलन से देशभर के प्रमुख राजमार्ग प्रभावित

अमेरिका में ट्रंप समर्थकों ने व्हाइट हाउस और कैपिटल में जमकर किया। इसके बाद ट्रंप के ट्वीटर, फेसबुक और इस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक कर दिए गए हैं। इसके साथ ही उनके कुछ वीडियो भी हटाए गए हैं। ट्वीटर ने उन्हें 12 घंटे और फेसबुक-इंस्टाग्राम ने उनके अकाउंट को 24 घंटे के लिए ब्लॉक दिया है।

आज ही राष्ट्रपति पद से हटाए जा सकते हैं ट्रंप

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस पूरी घटना के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने चिट्टी लिखकर ट्रंप को पद से आज ही हटाने की मांग की है। उधर, दावा किया जा रहा है कि अमेरिकी सीनेट ने एरिजोना में ट्रंप की जीत को खारिज कर दिया है। यहां पर जो बाइडन को विजेता घोषित करने की रिपोर्ट सामने आई है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com