Thu. Sep 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोरोना वैक्सिन के लिए पड़ोसी राष्ट्रों को भारत से उम्मीद

 

भारत में कोरोना वैक्सीन को लेकर खड़े हुए कुछ सवालों के बावजूद देश की टीका डिप्लोमेसी (टीका कूटनीति) पर कोई असर नही पड़ा है। बांग्लादेश, म्यांमार, नेपाल, भूटान, श्रीलंका, मालदीव सहित कई पड़ोसी देश भारत के टीके का इंतजार कर रहे हैं। श्रीलंका ने बुधवार को इस संबंध में औपचारिक अनुरोध विदेश मंत्री एस. जयशंकर की यात्रा के दौरान किया।

भारत सार्क के ज्यादातर देशो को टीका उपलब्ध कराने को तैयार है। अफगानिस्तान को भी भारत ‘लाइन ऑफ क्रेडिट’ के जरिए टीका की सहायता उपलब्ध करा सकता है। गौरतलब है कि भारत दुनिया में बनने वाले 60 फीसद टीकों का उत्पादक है। लिहाज़ा सभी बड़ी कंपनियां और टीका बनाने वाले देश टीका के व्यापक उत्पादन के लिए भारत के साथ साझेदारी बनाने में लगे हैं। अधिकारियों ने बताया कि श्रीलंका की सरकार ने औपचारिक रूप से कोविड टीके के लिए भारत की सहायता मांगी है।

यह भी पढें   राप्रपा के महामंत्री शरदराज पाठक ने किया पार्टी परित्याग

भारत ने पड़ोसी बांग्लादेश को कोविड टीकों की एक बड़ी खेप उपलब्ध कराने का फैसला पहले ही किया है। बांग्लादेश को 3 करोड़ टीकों की आपूर्ति करने के लिए समझौता हुआ है। सूत्रों के अनुसार, भारत अपनी ‘लाइन ऑफ क्रेडिट’ या आर्थिक सहायता का इस्तेमाल कर इस कोविड-रोधी टीके की कुछ खुराक आपातकालीन इस्तेमाल के लिए भूटान, मालदीव समेत कुछ पड़ोसी देशों को उपलब्ध कराने पर विचार कर सकता है। जल्द ही नेपाल से इस संबंध में औपचारिक समझौता होने की उम्मीद है। बीते दिनों अपनी नेपाल यात्रा के दौरान विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने भरोसा दिया था कि टीकों की आपूर्ति में उसे प्राथमिकता दी जाएगी। सूत्रों ने कहा कि भारत ने कोविड के दौरान लगातार पड़ोसी देशों को मदद पहुंचाई है। इसके अलावा बड़ी संख्या में देशो को चिकित्सा उपकरण, दवाइयां और प्रशिक्षण के रूप में सहायता दी गई है। भारत ने टीके के लिए भी नेतृत्वकारी भूमिका निभाने का फैसला किया है। भारत टीका निर्माण के लिहाज से बड़ी क्षमता वाला देश है। सरकार ने तय किया है कि कोविड के खिलाफ जंग में इस क्षमता का व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जाएगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com