प्रधानमंत्री बालेन शाह की अमेरिका यात्रा को मंजूरी
काठमांडू, भाद्र २५ – प्रधानमंत्री बालेन शाह की अमेरिका यात्रा को मंजूरी मिल गई है । सरकार के प्रवक्ता तथा शिक्षामंत्री सस्मित पोखरेल ने जानकारी दी कि गुरुवार को हुई मंत्रिपरिषद् बैठक ने संयुक्त राष्ट्रसंघ के ८१वें महासभा में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री बालेन नेतृत्व की प्रतिनिधि मंडल को जाने की स्वीकृति प्रदान करने का निर्णय लिया है । जिसके अनुसार बालेन आश्विन की ६ से १० गते तक संयुक्त राज्य अमेरिका का दौरा करेंगे।
इससे पहले भाद्र ३ गते को हुई मंत्रिपरिषद् की बैठक ने विदेश मंत्री शिशिर खनाल के नेतृत्व में राष्ट्रसंघ के महासभा में जाने का निर्णय लिया था । लेकिन भाद्र १० में भोटेकोशी नदी पर आई बाढ़ ने रसुवा और नुवाकोट के नदी किनारे की वस्तियां बह गई । इसके बाद प्रधानमंत्री बालेन ने स्वयं वहाँ जाने का फैसला किया है । ताकि बाढ़ की कारणों और जलवायु परिवर्तन के असर के बारे में विश्व समुदाय का ध्यान खींचा जा सकें और क्षतिपूर्ति की मांग की जा सके ।


