Fri. Sep 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सरकार संविधान का पालन नहीं कर रही है – अमरेशकुमार सिंह

 

काठमांडू, भाद्र २५ – रास्वपा के सांसद अमरेशकुमार सिंह ने अपने ही दल के नेता बालेन शाह के नेतृत्व में बनी सरकार पर आरोप लगाया है । उन्होंने कहा कि सरकार संविधान का पालन नहीं कर रही है । आज (गुरुवार) को हुई प्रतिनिधिसभा की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने यह टिप्पणी की है ।
उन्होंने कहा कि ‘ एक तरफ हम बहुत ही विषम् परिस्थिति में हैं । बाढ़ और भूस्खलन की मार में हैं । खरबों की क्षति हुई है । दूसरी तरफ सरकार संविधान अनुसार नहीं चल रही है ।’ उन्होंने कहा ‘जब हम चुनाव में गए थे तब भी हमने संविधान में संशोधन करने की बात नहीं कहीं थी । संविधान के मर्म पर प्रहार हो रहा है । संसदीय व्यवस्था में प्रधानमंत्री शासकीय व्यवस्था है । लेकिन यहाँ व्यवस्था सलाहकारों के शासन की ओर झूक गई है । एक तानाशाही शासन बन रहा है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com