Tue. Jun 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बदायूं जिले में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

 

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की वारदात में मुख्य आरोपित सत्य नारायण को पुलिस ने गुरुवार रात गिरफ्तार कर लिया है।

रविवार को उघैती क्षेत्र में रहने वाली आंगनबाड़ी सहायिका पूजा करने गई थीं। वहीं महंत सत्यनारायण, उसके साथी वेदराम व जसपाल ने दुष्कर्म किया। महिला के निजी अंगों को लोहे की राड से चोट पहुंचाई, अधिक रक्तस्राव होने से उनकी मौत हो गई थी। मंगलवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि होने के बाद मुकदमा दर्ज हुआ और बुधवार को वेदराम व जसपाल को गिरफ्तार कर लिया गया। दोपहर को अलीगढ़ के इगलास में सत्य नारायण नाम के एक शख्स को पकड़ा गया। जांच में पता चला कि वह गुजरात का रहने वाला है, जिसके बाद छोड़ दिया गया। हालांकि गुरुवार रात को सत्य नारायण को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
सोमवार को वह धर्म स्थल से फरार हो गया था। उसकी तलाश में पुलिस टीमें उत्तराखंड, बरेली, चंदौसी, कासगंज में दबिश देती रही थीं, जबकि वह उसी गांव में छिपा रहा। गुरुवार रात पुलिस को पता चला कि वह किसी चेले के घर में छिपा है। रात करीब 11 बजे दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसे शरण देने वाले युवक को भी पुलिस थाने लेकर आई है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *