Tue. Aug 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाइडन के शपथ ग्रहण में नहीं जाएंगे ट्रंप, समर्थकों के कृत्य पर मांगी माफी

 

वाशिंगटन [द न्यूयॉर्क टाइम्स]।

अमेरिकी संसद पर समर्थकों के धावा बोलने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पूरी तरह घिर गए हैं। उन पर महाभियोग चलने का खतरा मंडरा रहा है। डेमोक्रेट सांसदों ने इसके लिए उप राष्ट्रपति माइक पेंस और कैबिनेट पर दबाव बढ़ा दिया है। अल्टीमेटम दिया है कि अगर उन्होंने इस दिशा में कुछ नहीं किया तो वे इसके लिए कदम उठाएंगे। हालांकि ट्रंप के कार्यकाल में महज 12 दिन बचे हैं और उन्होंने समर्थकों के कृत्य पर अफसोस जाहिर करते हुए माफी मांगी है और यह कहा है कि वह 20 जनवरी को शांतिपूर्ण तरीके से सत्ता का हस्तांतरण कर देंगे।

यह भी पढें   "सफलता हिमखंड है,संघर्ष उसका अदृश्य संसार" : बिमल सरार्फ

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जो बाइडन को सत्ता देने के लिए तैयार हो गए हैं। लेकिन उन्‍होंने कहा है कि वह 20 जनवरी को नए राष्ट्रपति जो बाइडन के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं जाएंगे। उन्‍होंने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, जिन लोगों ने मुझसे इस बारे में सवाल किया है, मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि मैं नए राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण में नहीं जाऊंगा…

‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप खुद को माफी देने के बारे में अपने समर्थकों और कानूनी विशेषज्ञों के साथ मंत्रणा भी कर रहे हैं। दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र कहे जाने वाले अमेरिका में बुधवार को हजारों ट्रंप समर्थकों ने कैपिटल कहे जाने वाले संसद परिसर पर धावा बोल दिया था। इसके लिए ट्रंप ने उकसाया था। करीब चार घंटे चले उपद्रव के दौरान लोकतंत्र को बंधक बना लिया गया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com