वीरेन्द्रनगर शनिबार सुबह से ही तनावग्रस्त
सुर्खेत ।
कर्णाली प्रदेश की राजधानी सुर्खेत स्थित वीरेन्द्रनगर शनिबार सुबह से ही तनावग्रस्त है।
शुक्रबार दिन में भेरीगंगा नगरपालिका-१२ छिन्चुमा टिपर के ठक्कर से एक युवती की मृत्यु हो गई थी इसी घटना को लेकर स्थानीयबासी आन्दोलनकर रहे है ।
सुर्खेत से नेपालगञ्ज जा रहे कर्णाली प्रदेश ००१ क ००९९ नम्बर के टिपर ने अरेको भे ७ प ५२०६ नम्बर के मोटरसाइकल को ठक्कर दिया था ।
दुर्घटना में मोटरसाइकल के पीछे बैठी हुई वीरेन्द्रनगर-११ की २३ वर्षीया ताराकुमारी आले घायल हो गई थी जिसकी उपचार के क्रम में प्रदेश अस्पताल में मृत्यु हो गई थी। चालक और टिपर दोनो पुलिस हिरासत में हैं ।

