मारवाडी महिला ने किया खिचड़ी भोग लगाकर महाप्रसाद बितरण
माला मिश्रा जोगबनी । सोमवार को अखिल भारतीय मारवाडी महिला सम्मेलन की जोगबनी शाखा ठाकुरवाड़ी रोड स्थित रामजानकी मंदिर में 101 किलो खिचड़ी का भोग लगाकर महाप्रसाद का बितरण किया । महाप्रसाद बितरण कर्यक्रम में अंचल पाँच की उपाध्यक्ष संगीता लोहिया , शाखा अध्यक्ष मीना गोयल ,सचिव संगीता अग्रवाल ,कोषाध्यक्ष अर्पण अग्रवाल , सह सचिव सुभन अग्रवाल ,शाखा महिला सशक्तिकरण प्रमुख रंजीता केडिया ,सलाहकार संतोष केडिया, बरखा अग्रवाल , नेहा डागा , दीपा काबरा , बाल विकास प्रमुख संजू डालमिया , उपाध्यक्ष ममता अग्रवाल , लीला गोयल , शर्मिला ड्रोलिया , रीतू अग्रवाल , प्रांतीय रक्तदान प्रमुख उर्मिला अग्रवाल तथा सहयोगी के रूप में भारत नेपाल मैत्री समाज के प्रतिनिधि उपस्थित हो सेवा में सक्रिय दिखे ।बता दे कि इस संस्था ने इससे पूर्व हाल ही में जरूरतमंदो के बीच कम्बल बितरण किया । अध्यक्ष मीना गोयल ने बताया कि लगभग 400 लोगो को महाप्रसाद दीया गया । उन्होंने बताया आगामी दिनों में भी सेवा का कार्यक्रम जारी रहेगा ।





