विप्लव समूह के प्रमुख धर्मेंद्र बास्तोला गिरफ्तार
काठमांडू।
विप्लव समूह के पश्चिमी कमान्ड प्रमुख धर्मेंद्र बास्तोला को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे ललितपुर और मकवानपुर के सीमा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया । वह समूह के सचिवालय के सदस्य और विदेशी विभाग के प्रमुख भी हैं। बास्तोला के साथ, समूह के प्रवक्ता खड्ग बहादुर विश्वकर्मा प्रकान्ड और नेता विवेक कुमाल को भी गिरफ्तार किया गया है।

