एमसीसी पास नहीं करते हैं तो नेपाल में उत्पादित बिजली बेकार होनेवाला हैः मन्त्री रायमाझी

बुटवल, १५ जनवरी । ऊर्जा, जलस्रोत तथा सिचाई मन्त्री टोपबहादुर रायमाझी ने कहा है कि अमेरिकी सहयोग परियोजना मिलेनियम च्यालेन्ज कर्पोरेसन (एमसीसी) को पास नहीं करते हैं तो नेपाल में उत्पादिन बिजली बेकार होनेवाला है । उनका मानना है कि अब नेपाल में वार्षिक ५०० मेगावाट बिजली उत्पादन होने जा रहा है, लेकिन प्रसारण लाइन के अभाव में उत्पादिन बिजली उपयोगहीन होनेवाला है ।
शुक्रबार बुटवल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा है कि अगर एमसीसी पास किया जाता है तो उत्पादित बिजुली उपभोग में आ सकती है । उन्होंने कहा– ‘एमसीसी को क्या करना है, इसमें घनीभूत विचार–विमर्श हो रहा है । पास करना है या नहीं ? जो भी करना है, जल्द निर्णय करना है । अब चुपचाप रहने की परिस्थिति नहीं है ।’
मन्त्री रायमाझी ने यह भी दावा किया है कि नेपाल में लोडसेडिङ अंत करने की योजना उन्होंने ही लाया है । उनका कहना है कि नेपाल विद्युत प्राधिकरण में कुलमान घिसिङ को लाने का निर्णय भी उन्होंने ही किया था, लेकिन सरकार परिवर्तन होने से उसका क्रेडिट किसी और को मिल गया ।

