नेपाली शेयर बाजार का सबसे बड़ा आईपीओ में आज से आवेदन खुला
काठमांडू, १५ जनवरी । नेपाल इन्फास्ट्रक्चर बैंक का आईपीओ (प्राथमिक शेयर) आज से खुला हो गया है । नेपाली शेयर बजार में यह आईपीओ सबसे बड़ा है । कंपनी के आईपीओ में इच्छकु लगनीकर्ता माघ ६ गते के भीतर आवेदन दे सकते हैं । आईपीओ निस्काशन के लिए एनआईबीएल एस क्यापिटल विक्री प्रबन्धक है ।
बैंक ने अंकित मूल्य १०० रुपये की दर में ८ करोड कित्ता शेयर जारी किया है । इसमें से कर्मचारियों के लिए १ लाख ६० हजार और सामूहिक लगानी कोष के लिए ४० लाख कित्ता रिजर्भ है । बांकी ७ करोड ५८ लाख ४० हजार कित्ता में सर्वसाधारण आवेदन दे सकते हैं । ‘मेरो शेयर’ सुविधा लेनेवाले व्यक्ति अपने ही घर से ऑनलाइन मार्फत आवेदन दे सकते हैं । बांकी व्यक्ति सी–आश्वास सुविधा प्राप्त बैंक तथा वित्तिय संस्था में स्वयम् उपस्थित होकर आवेदन कर सकते हैं ।
आईपीओं निष्काशन के बाद कंपनी की चुक्त पुंजी २० अरब पहुँचनेवाला है । जलविद्युत, होटल, केवलकार, पर्यटन के साथ संबंधी अन्य पूर्वाधार निर्माण जैसे बड़े–बड़े आयोजना निर्माण के उद्देश्य से वि.सं. २०७५ साल में यह कंपनी स्थापना हुई है । कंपनी में नेपाल सरकार के साथ–साथ विभिन्न व्यवसायिक घरानाओं की ६० प्रतिशत शेयर है । बांकी ४० शेयर प्रतिशत सर्वसाधारण के लिए है ।

