संसद् बिघटन के विरुद्ध मोम–बत्ति जुलुश
बुटवल, १५ जनवरी । प्रतिनिसभा (संसद्) बिघटन के विरुद्ध बुटवल में दिन में ही मोम–बत्ति जुलुश प्रदर्शन हुआ है । लोकतन्त्र रक्षा के लिए नागरिक आन्दोलन समूह द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सहभागियों ने मिलन चौक से राजमार्ग चौराहा तक मोम बत्ति जालाकर प्रदर्शन किया ।
जुलुश के बाद आयोजित कोणसभा को सम्बोधन करते हुए मानव अधिकार एवं शान्ति समाज के केन्द्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोविन्द खनाल ने कहा कि प्रतिनिधिसभा बिघटन कर प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने असंवैधानिक काम किया है, अब आन्दोलन की बल में ही इस असंवैधानिक कदम को असफल बनाना है । उनका मानना है कि प्रधानमन्त्री ओली ने व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा के लिए स्वेच्छारी और निरंकुश निर्णय लिया है ।
कोणसभा को नेपाल प्राध्यापक संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष डा. बुद्धबहादुर थापा, पत्रकार बालकृष्ण चापागाई, अधिवक्त बाबुराम पाण्डे, वुमन केयर की अध्यक्ष रिता केसी और गुनाराम घिमिरे जैसे व्यक्ताओं ने अपना–अपना विचार प्रस्तुत किया ।

