कोरोना विरुद्ध ‘कोभिसिल्ड’ खोप प्रयोग के लिए नेपाल में अनुमति
काठमांडू, १५ जनवरी । कोरोना वायरस (कोभीड–१९) के विरुद्ध निर्मित खोप ‘कोभिसिल्ड’ को नेपाल में प्रयोग के लिए औषधी व्यवस्था विभाग ने अनुमती दी है । यह खोप सेरम इनिस्च्युट ऑफ इण्डिया ने तैयार किया है । विभाग के अनुसार आपतकालीन प्रयोग के लिए कोभिसिल्ड को नेपाल में प्रयोग के लिए अनुमती दी गई है ।
स्मरणीय है, अक्सफोर्ड युनिभर्सिटी एस्ट्राजेनेका के साथ मिलकर कोभिसिल्ड तैयार किया गया है, जो भारतीय संस्करण है । भारत ने भी इस खोप को आपतकालीन प्रयोग के लिए अनुमती दे चुकी है ।

