Thu. Jul 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधान मंत्री मोदी के लिए मंदिर में पूजा अर्चना की गयी।

 

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर।देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने तथा 4399 दिनों की ऐतिहासिक राष्ट्रसेवा के अवसर पर पूरे भारत में भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ता तथा उनके चाहने वाले पूजा पाठ तथा धार्मिक अनुष्ठान कर रहे हैं। बुधवार कोबिस्फी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कपिलेश्वर स्थान मंदिर में मधुबनी के लोकप्रिय सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव , प्रदेश उपाध्यक्ष, पूर्व विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की।

यह भी पढें   ख्याति प्राप्त कवियों सीता की प्राकट्य स्थल पुनौरा धाम व पंथ पाकर धाम का किया दर्शन

इस पावन अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर सफल नेतृत्व की कामना की तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने हेतु अपना संकल्प दोहराया। हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि

प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए हम सभी पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का यह अभियान राष्ट्र निर्माण की सशक्त आधारशिला है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *