सत्तापक्ष और विपक्षी दलों बीच वार्ता….प्रतिनिधि सभा की बैठक कुछ देर के लिए स्थगित
काठमांडू, जेठ २७ – संघीय संसद्, प्रतिनिधिसभा की आज की बैठक बिना आयोजित हुए स्थगित कर दी गई है । बैठक सुबह ११ बजे बुलाई गई थी । बैठक सूचना टांगकर आज दोपहर २ बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया । प्रधानमंत्री के अभिव्यक्ति के कारण विपक्षी लगातार सदन का अवरोध करते आए हैं । इसी विषय में सत्तापक्ष और प्रतिपक्षी वार्ता करने में जुटे हैं । वार्ता जारी रहने के कारण ही बैठक स्थगित की गई है ।

