प्रचण्ड–माधव समूह द्वारा विष्णु पौडेल को महासचिव पद से हटाने का निर्णय

काठमांडू, १६ जनवरी । नेकपा प्रचण्ड–माधव समूह ने पार्टी महासचिव विष्णु पौडेल को पद से हटाने का निर्णय लिया है । पार्टी कार्यालय पेरिसडाँडा में सम्पन्न प्रचण्ड–माधव समूह स्थायी समिति बैठक को कहना है कि पौडेल ने पार्टी अनुशासन उलंघन किया है, इसीलिए महासचिव पद से हटाया जाएगा । इसीतरह प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली से स्पष्टीकरण लेने का निर्णय भी किया है ।
इसीतरह बैठक ने माघ १६ गते संसद् बिघटन के विरुद्ध बृहत जनप्रदर्शन करने का निर्णय भी किया है । शहीद दिवस के अवसर पर यह निर्णय हुआ है । स्थायी कमटी सदस्य बेदुराम भुसाल ने कहा है कि बैठक ने प्रदेश नं. १ अध्यक्ष के लिए घनेन्द्र बस्नेत को चयन किया है और सह इन्चार्ज की जिम्मेदारी जयन्ती राई, राजेन्द्र राई, पेसल खतिवडा और जगनाथ खतिवडा को दी गई है ।

