Wed. Jun 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमन्त्री ओली को साधारण सदस्य से भी निष्काशन करने की तैयारी में प्रचण्ड–माधव समूह

 

काठमांडू, १६ जनवरी । नेकपा प्रचण्ड–माधव समूह ने प्रधानमन्त्री भी रहे केपीशर्मा ओली को पार्टी के साधारण सदस्य से भी निष्काशन करने की तैयारी की है । शुक्रबार पार्टी कार्यालय पेरिसडांडा में आयोजित प्रचण्ड–माधव समर्थित स्थायी कमिटी सदस्यों के बीच इसके संबंध में विचार–विमर्श हुई है । बैठक में सहभागी एक नेता के अनुसार इसके संबंध में औपचारिक निर्णय नहीं हुआ है, लेकिन कुछ ही दिन में होनेवाला है ।
बैठक ने संसद् बिघटन कर मध्यावधि चुनाव घोषणा करने के आरोप में शुरु में प्रधानमन्त्री ओली के साथ स्पष्टीकरण लिया जाएगा । कहा गया है कि ‘पार्टी अनुशासन विपरित काम करने के आरोप में आप की साधारण सदस्यता क्यों खारीज नहीं किया जाए ?’ कहकर प्रश्न करने की तैयारी है । कहा गया है कि उसके बाद प्रधानमन्त्री ओली के जवाब अनुसार उनको साधारण सदस्य की जिम्मेदारी से भी निष्काशित किया जा सकता है ।
स्मरणीय है, इससे पहले प्रचण्ड–माधव समूह में रहे बहुमत केन्द्रीय सदस्यों ने प्रधानमन्त्री भी रहे पार्टी अध्यक्ष ओली को अध्यक्ष्य पद से हटाने का निर्णय लिया था और ओली के बदले माधव कुमार नेपाल को पार्टी अध्यक्ष चयन किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *