Thu. Jun 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘परराष्ट्रमन्त्री ज्ञावली का भारत भ्रमण शंकास्पद’

 
प्रदीप ज्ञावली, फाईल तस्वीर

काठमांडू, १६ जनवरी । नेकपा प्रचण्ड–माधव समूह ने परराष्ट्रमन्त्री प्रदीप ज्ञावली का भारत–भ्रमण पर आशंका व्यक्त किया है । प्रचण्ड–माधव समूह द्वारा आयोजित पार्टी स्थायी कमिटी बैठक को मानना है कि संसद् बिघटन के कारण वर्तमान सरकार कामचलाउ (टेक ओभर गभरमेन्ट) हो गया है, ऐसी अवस्था में भारत भ्रमण कर सीमा विवाद संबंधी विषयों में वार्ता शुरु करना शंकास्पद है ।
स्मरणीय है, परराष्ट्रमन्त्री स्तरीय बैठक के लिए भारत पहुँचे परराष्ट्रमन्त्री ज्ञावली ने शुक्रबार नयां दिल्ली में आयोजित बैठक में नेपाल–भारत सीमा विवाद समाधान के लिए भारत समक्ष प्रस्ताव किया था । लेकिन नेकपा को कहना है कि लिम्पियाधुरा, लिपुलेक और कालापानी नेपाली भूमि है और उसमें नेपाल की नियन्त्रण काम करने के लिए पहले से ही सरकार को आग्रह किया गया था, लेकिन संसद् बिघटन होने के बाद इसके लिए पहल करना शंकास्पद है । बैठक ने नेपाल के हित विपरित कोई भी सम्झौता ना करने के लिए भी परराष्ट्रमन्त्री ज्ञावली से आग्रह किया है ।
इसीतरह विवादित भारतीय टीभी चैनल ‘जी न्यूज’ और पत्रकार सुधरी चौधरी के साथ प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली की अन्तरवार्ता पर भी बैठक ने आपत्ति प्रकट किया है । कहा है– ‘विवादित चैनल और पत्रकार को बालुवाटार बुलाकर अन्तरवार्ता देना और चौधरी को कलापत्थर पहुँचाने की व्यवस्थापन करना शंकास्पद है, इस विषय में सरकार की मौनता भी खेदजनक है ।’ बैठक को यह भी कहना है कि सरकार ने कृषि क्षेत्र भें विदेशी निमेष लाने का जो निर्णय किया है, यह भी देश के हित विपरित है, उक्त निर्णय खारीज करने के लिए भी सरकार से अनुरोध किया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *