Mon. Aug 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

दिल में तो है बस इस बात का गौरव, शान है बरकरार अपनी मातृभाषा पर : लालिमा

 

बस थोड़ा इंतजार
_____

तलाश है एक अच्छे समय की
शुभ मुहूर्त का है सबको इंतजार

प्रतीक्षारत दिख रहे हैं अब भी सब
उत्सुक नयन तो यूं ही निहार रहा पथ

ये परिस्थिति असहनीय प्रतीत होती
जीवन की गति पड़ गई है कुछ धीमी

थम सी गई हैं घड़ियां, महसूस हो रही
आंच अब ना आए,बस बनी रहे प्रीति

व्यस्त जिंदगानी सबको लगती प्यारी
थोड़ी मुस्कुराहट अब होंठों पे दिख रही

यह भी पढें   देश के विभिन्न स्थानों में बाढ़ और भूस्खलन की संभावना

है कामना ईश्वर से मिले मन में शक्ति
लौटी फिर से खुशियां वो पहले जैसी।

गूंजती श्रेष्ठतम हिंदी

चोटी हिमालय की, लग रही पुकारती
हिंदुस्तान में गूंजती, बस अपनी हिंदी

दिल में तो है बस ,इस बात का गौरव
शान है बरकरार अपनी मातृभाषा पर

मरते दम तक तो ,इसे बोलेंगे श्रेष्ठतम
शीश उठाकर चलेंगे साथ साथ हम

कलम हाथ में आने पर रुकना नहीं हमें
धार तलवार सी है, सच अपनी हिंदी में

यह भी पढें   सात राजनीतिक दल मिलकर ‘अग्रगामी मोर्चा’ के गठन की अंतिम तैयारी में जुटे

भरपूर है इसमें तो शब्दों का खजाना
गोते लगाकर केवल, बस हमें है ढूंढना

प्रयत्न करे जो भी, व्यर्थ न जाए कोई
हिंदुस्तान के रंग में रंगीन हो हर कोई

लालिमा घोष

 

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com