जाली नोटों केसाथ दो युवकों को किया गिरफ्तार
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर
सोमवार को धनुषा जिला के भारत नेपाल सीमा पर स्थित दुहबी बाजार से एस.टी.एफ.एवं एस.एस.बी.की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी संख्या में जाली नोटों के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है।50हजार से अधिक जाली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक दुहबी बाजार निवासी भरत महासेठ तथा मधुबनी जिला के बाबूबरही प्रखंड के भरचौरा निवासी शिव कुमार राउत है।वे नेपाल जा रहे थे। दोनो युवक हिरासत में लेकर हरलाखी थाना को सुपुर्द कर दिया है।

