सर्वोच्च अदालत से आनेवाला निर्णय सभी को स्वीकार करना होगाः तिमल्सिना

पोखरा, १६ जनवरी । राष्ट्रीयसभा के अध्यक्ष गणेशप्रसाद तिमल्सिना ने कहा है कि संसद् बिघटन के संबंध में सर्वोच्च अदालत द्वारा आनेवाला निर्णय सभी को स्वीकार करना होगा । नेपाल पत्रकार महासंघ कास्की द्वारा आयोजित महासंघ की १५वें वार्षिक साधारणसभा को शुक्रबार पोखरा में सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
अध्यक्ष तिमल्सिना ने कहा– ‘संसद् बिघटन संबंधी मुद्दा आज के दिन सर्वोच्च अदालत में विचारधीन है, सर्वोच्च से जो निर्णय आएगा, उसका स्वीकार करना होगा । अगर चुनाव में जानेका निर्णय आता है तो सभी को चुनाव में सहभागी होना होगा, उसके विपरित संसद् पुनस्र्थापना का निर्णय आता है तो उसके बाद संसद् बैठक शुरु करना होगा, नियमित अधिवेशन चालू की जाएगी ।’ उनका कहना है कि निर्णय के बाद उसको लेकर वादविवाद करना ठीक नहीं है ।

