Tue. Sep 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज से शुरु हो रहा भारत में टीकाकरण अभियान,पहले दिन तीन लाख स्वास्थ्य कर्मचारियों को खुराक दी जाएगी।

 

कोरोना वायरस के खिलाफ तकरीबन साल भर से चल रही लड़ाई में निर्णायक कदम बढ़ाते हुए भारत शनिवार को दुनिया के सबसे बडे़ टीकाकरण अभियान का आगाज करेगा। पहले दिन देश के तीन लाख स्वास्थ्य कर्मचारियों को खुराक दी जाएगी। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों और स्वास्थ्य मंत्रियों को संबोधित करते हुए टीकाकरण का शुभारंभ करेंगे। वह कोविन वेबसाइट और एप लॉन्च करेंगे। हालांकि, आम लोग टीकाकरण के लिए मार्च से कोविन एप पर अपना पंजीकरण करा सकेंगे।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 1 सितंबर 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083

पूरे देश में एक साथ टीकाकरण अभियान की शुरुआत होगी और सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में इसके लिए कुल 3006 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। राजस्थान में जयपुर के सवाई मान सिंह मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य सुधीर भंडारी को सबसे पहले टीके की खुराक दी जाएगी जबकि मध्य प्रदेश में एक अस्पताल के सुरक्षा गार्ड और एक सहायक समेत अन्य लोग सबसे पहले टीका लेने वालों में शामिल होंगे।

यह भी पढें   नेपाल–चीन सीमा से लगे तिब्बत के केरुंग नाका क्षेत्र में आई बाढ़ में 7 लोगों की मौत,554 लोग लापता

पीएम इस दौरान पहले 100 स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ टीकाकरण के अनुभव भी साझा कर सकते हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, एक व्यक्ति को एक ही टीके की दो खुराक लेनी होगी। हालांकि, दूसरी खुराक 28 दिन बाद लगेगी। देश के सभी राज्यों में कोविशील्ड और कोवाक्सिन टीके की आपूर्ति की गई है। पहले चरण के तहत अभी 1.65 करोड़ खुराक भेजी गई हैं। सप्ताह में चार दिन सोम, मंगल, बृहस्पतिवार और शनिवार को देश भर में टीकाकरण किया जाएगा। इसके अनुसार एक सप्ताह में 12 लाख लोगों को टीका मिलेगा।

यह भी पढें   त्रिशूली नदी में आई बाढ़ ने चरौँदी झोलुङ्गे पुल को बहा दिया

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com