Wed. Jun 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बैशाख में चुनाव संभव नहीं हैः महामन्त्री कोइराला

 
डा. शशांक कोइराला, फाईल तस्वीर

चितवन, १६ जनवरी । नेपाली कांग्रेस के महामन्त्री डा. शशांक कोइराला ने कहा है कि आगामी बैशाख में चुनाव संभव नहीं है । उनका मानना है कि जब तक नेकपा विवाद समाधान नहीं होेगा, तब तक चुनाव संभव नहीं है । शुक्रबार चितवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
महामन्त्री डा. कोइराला ने कहा– ‘चुनाव के लिए नेकपा विभाजन के संबंध में अंतिम निर्णय होना चाहिए । निर्वाचन आयोग से विभाजित नेकपा को नयां चुनाव चिन्ह मिलना चाहिए, जो वैशाख तक संभव नहीं है । नेपाली कांग्रेस सभी भी चाहती है कि सभी पार्टी चुनाव में सहागी हों, इसीलिए घोषित तिथि बैशाख में चुनाव संभव नहीं है ।’
महामन्त्री कोइराला ने यह भी कहा कि नेपाली कांग्रेस स्वतन्त्र रुप में और अकेले ही आन्दोलन करेगी । उनका कहना है कि अब कांग्रेस आन्दोलन के लिए किसी अन्य पार्टियों के साथ सहकार्य करनेवाली नहीं है । उन्होंने यह भी कहा है कि केपीशर्मा ओली ने ३ साल ६ महीना तक सरकार संचालन किया, इस अवधि में देश और जनता के हित में उन्होंने कुछ भी नहीं किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *