Thu. Apr 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

श्री राम मंदिर निर्माण नींव की खोदाई का कार्य शुरू,अब तक 100 करोड़ रुपये का दान मिला

 

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर रामलला के भव्य और दिव्य मंदिर निर्माण की प्रतीक्षा अब समाप्त होने को है। श्री राम मंदिर निर्माण के लिए नींव की खोदाई का कार्य शुरू हो गया है। यह जानकारी रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय ने दी है। एक न्यूज चैनल से वार्ता के दौरान उनका यह बयान सामने आया है। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि फरवरी से पत्थरों को लगाए जाने का कार्य भी प्रारंभ कर दिया जाएगा।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को अब तक 100 करोड़ रुपये का दान मिला है। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि दान को लेकर डाटा अभी मुख्यालयों तक नहीं पहुंचा है, लेकिन कार्यकर्ताओं से रिपोर्ट मिली है कि इस पवित्र कार्य के लिए 100 करोड़ रुपये जुटा लिए गए हैं। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट ने 15 जनवरी से व्यापक जनसंपर्क अभियान शुरू किया है। यह अभियान 27 फरवरी तक चलेगा

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *