टीम बाइडन में 13 महिलाओं समेत भारतीय मूल के 20 लोग शामिल
अमेरिका के प्रेसिडेंट जो बाइडेन की टीम में भारतवंशियों को अहमियत दी जा रही है। इसका अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि 13 महिलाओं समेत भारतीय मूल के 20 लोगों को नई सरकार में काम करने का मौका मिला है। इनमें से 17 को व्हाइट हाउस एडमिनिस्ट्रेशन में जगह दी गई है। फिलहाल, इन सभी को नॉमिनेट किया गया है। इन नियुक्तियों को औपचारिक मंजूरी सीनेट से मिलेगी।
बाइडेन की भारतवंशी टीम
नीरा टंडन
नीरा को व्हाइट हाउस ऑफिस की डायरेक्टर ऑफ मैनेजमेंट एंड बजट के लिए नॉमिनेट किया गया है।

नीरा टंडन (फाइल)
डॉ. विवेक मूर्ति
इन्हें US सर्जन जनरल के रूप में नॉमिनेट किया गया है। विवेक कोरोना टास्क फोर्स का जिम्मा संभालेंगे। इनका परिवार मूल रूप से कर्नाटक का रहने वाला है।
विवेक मूर्ति (फाइल)
वनीता गुप्ता
इन्हें डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस का एसोसिएट अटॉर्नी जनरल नियुक्त किया गया है। ओबामा एडमिनिस्ट्रेशन में सिविल राइट्स (जस्टिस डिपार्टमेंट) को लीड कर चुकी हैं।
वनीता गुप्ता (फाइल)
उजरा जिया
उजरा सेक्रेटरी ऑफ स्टेट फॉर सिविलियन सिक्योरिटी, डेमोक्रेसी एंड ह्यूमन राइट्स के अंडर में काम करेंगी। ये डिप्लोमैट हैं और ट्रम्प एडमिनिस्ट्रेशन से इस्तीफा दे चुकी हैं।

उजरा जिया (फाइल)
माला अडिगा
माला फ्यूचर फर्स्ट लेडी डॉ. जिल बाइडेन की पॉलिसी डायरेक्टर के तौर पर जिम्मेदारी संभालेंगी। ये पेशे से वकील हैं। इनका परिवार भारत के उडुप्पी जिले से ताल्लुक रखता है।

माला अडिगा (फाइल)
गरिमा वर्मा
गरिमा फर्स्ट लेडी के ऑफिस की डिजिटल डायरेक्टर होंगी। ये पैरामाउंट और डिज्नी में काम कर चुकी हैं। मूल रूप से एंटरटेन्मेंट इंडस्ट्री से ताल्लुक रखती हैं।

गरिमा वर्मा (फाइल)
सबरीना सिंह
सबरीना व्हाइट हाउस की डिप्टी प्रेस सेक्रेटरी होंगी। इस पद पर पहुंचने वाली भारतीय मूल की पहली महिला हैं।

सबरीना सिंह (फाइल)
आयशा शाह- इन्हें व्हाइट ऑफिस की डिजिटल स्ट्रैटजी का पार्टनरशिप मैनेजर नियुक्त किया गया है।

आयशा शाह (फाइल)
समीरा फाजिली- समीरा को व्हाइट हाउस में US नेशनल इकोनॉमिकल काउंसिल (NEC) का डिप्टी डायरेक्टर बनाया गया है।

समीरा फाजली (फाइल)
गौतम राघवन- ओबामा प्रशासन में अहम जिम्मेदारी निभाने वाले गौतम को इस बार प्रेसिडेंट ऑफिस का डिप्टी डायरेक्टर बनाया गया है।

गौतम राघवन (फाइल)
विनय रेड्डी
डायरेक्टर ऑफ स्पीच राइटिंग की अहम जिम्मेदारी संभालेंगे।

विनय रेड्डी (फाइल)
वेदांत पटेल
वेदांत राष्ट्रपति के असिस्टेंट प्रेस सेक्रेटरी होंगे। इस पद तक पहुंचने वाले ये अमेरिकी इतिहास के तीसरे भारतीय-अमेरिकी हैं।

वेदांत पटेल (फाइल)
तरुण छाबड़ा
तरुण को सीनियर डायरेक्टर फॉर टेक्नोलॉजी एंड नेशनल सिक्योरिटी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

तरुण छाबड़ा (फाइल)
सुमोना गुहा
सुमोना को सीनियर डायरेक्टर फॉर साउथ एशिया के पद पर नॉमिनेट किया गया है।

समोना गुहा (फाइल)
शांति कलाथिल
इन्हें कॉर्डिनेटर फॉर डेमोक्रेसी एंड ह्यूमन राइट्स की जिम्मेदारी दी गई है।

शांति कलाथिल। (फाइल)
सोनिया अग्रवाल
सोनिया को व्हाइट हाउस में डोमेस्टिक क्लाइमेट पॉलिसी के ऑफिस में सीनियर एडवाइजर फॉर क्लाइमेट पॉलिसी एंड इनोवेशन के पद पर नियुक्त किया गया है।

सोनिया अग्रवाल (फाइल)
विदुर शर्मा
विदुर को व्हाइट हाउस कोविड-19 रिस्पॉन्स टीम के पॉलिसी एडवाइजर फॉर टेस्टिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विदुर शर्मा (फाइल)
नेहा गुप्ता
नेहा व्हाइट हाउस ऑफिस में एसोसिएट काउंसिल के रूप में काम करेंगी।

नेहा गुप्ता (फाइल)
रीमा शाह
रीमा भी व्हाइट हाउस में डिप्टी एसोसिएट काउंसिल की जिम्मेदारी निभाएंगी।

रीमा शाह (फाइल)
एडमिनिस्ट्रेशन ने भारतीय-अमेरिकी समुदाय पर भरोसा जताया
अमेरिका की आबादी करीब 32 करोड़ है। इसमें भारतीय मूल के नागरिकों का आंकड़ा 31.80 लाख है। मेडिकल, एजुकेशन, हॉस्पिटैलिटी और टेक्नोलॉजी हर सेक्टर में इनका दबदबा है। इंडियास्पोरा के फाउंडर एमआर रंगास्वामी के मुताबिक भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने कई साल से पब्लिक सर्विस के लिए जो डेडिकेशन दिखाया है, उसे इस प्रशासन की शुरुआत में बड़े पैमाने पर पहचान मिली है। मैं खास तौर पर इसलिए काफी खुश हूं क्योंकि इसमें महिलाओं को तरजीह दी गई है। हमारा समुदाय सही मायने में राष्ट्र सेवा के लिए आया है।
भारतवंशी की कमला बनीं उपराष्ट्रपति

कमला हैरिस उपराष्ट्रपति बन गई हैं। वे भारतवंशी हैं। यह चुनाव जीतने के बाद उन्होंने 3 नए रिकॉर्ड कायम किए। हैरिस अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति बनीं। इस पद पर काबिज होने वाली वे पहली साउथ एशियन और अश्वेत भी हैं।




