Mon. Apr 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भाजपा सांसद क्रिकेटर गौतम गंभीर ने राम मंदिर के निर्माण के लिए एक करोड़ रुपया चंदा दिया

 

पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद गौतम गंभीर ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए अपनी तरफ से एक करोड़ रुपया चंदा दिया है। क्रिकेटर से नेता बने गौतम गंभीर ने कहा कि यह राशि उन्होंने और उनके परिवार ने अयोध्या में एक भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए दी है, जो सभी भारतीयों का सपना है।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए पिछले साल अगस्त में भूमि पूजन किया था। पिछले कुछ दिनों में राम मंदिर के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, बिहार के राज्यपाल फागू चौहान, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई हस्तियों ने चंदा दिए हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *