Wed. Jun 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लायंस क्लब ऑफ बिराटनगर महानगर का अध्यक्ष बने पंकज वर्मा 

 


माला मिश्रा जोगबनी । बिराटनगर जनपथ टोल स्थित संगम पार्टी पैलेस में लायंस क्लब ऑफ बिराटनगर महानगर का पदस्थापन कार्यक्रम समारोह पूर्वक आयोजित किया गया । इस मौके पर समाजसेवी पंकज कुमार वर्मा को 2020.21 के लिए नए अध्यक्ष बनाया गया । पूर्व अध्यक्ष रौशन निरौला ने श्री वर्मा को पद हस्तांतरण किया । इस मौके पर फस्ट लेडी अंजना दास उर्फ अंजू मौजूद थी । पदस्थापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लायंस का जीएटी एरिया लीडर खगेन्द्र सिटोला,
पीएमजेएफ लायन इंद्र खत्री उर्फ राजन , डिस्ट्रिक गवर्नर टंक बहादुर श्रेष्ठ , मल्टीपल जीएसटी कोडिनेटर अनन्त कुमार भेटवाल , एमजेएफ रेवत बहादुर कार्की , पीएमजेएफ कर्म गुरुंग ,सभासद प्रदेश सभा बिमल श्रेष्ठ , पीएमजेएफ श्याम कुमार यादव , पूर्व डिस्ट्रिक गवर्नर फूल कुमार लालवानी प्रादेशिक संचार प्रतिष्ठान का यज्ञ शर्मा ,पुरातत्व विद कमल किशोर यादव व अन्य लोग मौजूद थे ।इस मौके पर अध्यक्ष श्री वर्मा को मुख्य अतिथि, विशिष्ठ अतिथि ने इनटरनेटिनल पिन लगाकर सम्मानित किया तथा सफल कार्यकाल का शुभकामना दिया । इस मौके पर कार्यक्रम में सैकड़ो प्रबुद्धजन मौजूद थे ।

यह भी पढें   सर्वदलीय बैठक में पहुँचे माधव नेपाल

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *