Tue. Jun 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इराक में हुए दो आत्मघाती हमलों की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली

 
सांकेतिक तस्वीर

 

इराक की राजधानी बगदाद में हुए दो आत्मघाती हमलों की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली है। हमले में कम से कम 32 लोगों की मौत हुई है और कई लोग घायल हुए हैं। इस्लामिक स्टेट से जुड़ी एक वेबसाइट पर गुरुवार देर रात संगठन ने एक बयान में कहा कि हमले में ‘विधर्मी शियाओं को निशाना बनाया गया था।

गुरुवार को राजधानी के भीड़ भरे बाजार में हुए दो आत्मघाती हमलों में कम से कम 32 लोगों की मौत हुई है जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों में कई लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। संयुक्त ऑपरेशंस कमान के प्रवक्ता मेजर जनरल तहसीन अल-खफाजी ने बताया था कि पहले आत्मघाती हमलावर ने भीड़ भरे बाजार में हमले से पहले चीख कर कहा कि वह बीमार है, इस कारण उसके आसपास काफी लोग एकत्र हो गए, फिर उसने विस्फोट किया।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 12 जून 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083

दूसरे हमलावर ने उसके तुरंत बाद स्वयं को बम से उड़ा लिया। बगदाद के भीड़भाड़ वाले बाजार में करीब तीन साल में पहली बार आत्मघाती हमला हुआ है। इससे पहले 2018 में तत्कालीन प्रधानमंत्री हैदर अल-अबादी द्वारा आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट पर जीत की घोषणा किए जाने के बाद इसी इलाके में आत्मघाती हमला हुआ था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *