Tue. Jun 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और  राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की हालत बिगड़ी

 
फाईल फ़ोटो

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और  राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज दिल्‍ली भेजे जा सकते हैं। उनकी तबीयत लगातार बिगड़ रही है। शुक्रवार की देर रात भी उनकी हालत अचानक खराब हो गई। डॉ उमेश प्रसाद की टीम ने तुरंत ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर लेवल की जांच की। दवाई देने के आधे घंटे के बाद वे थोड़े स्टेबल हुए। बिहार से आने के बाद पत्नी राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव लालू प्रसाद से मिलने पेइंग वार्ड पहुंचे। बेटी मीसा भारती और दामाद दोपहर से ही राजद सुप्रीमो की सेवा में जुटे रहे। तेजस्‍वी यादव ने लालू की हालत सीरियस बताते हुए कहा कि लालू बहुत तकलीफ में हैं। उन्‍हें बेहतर इलाज की जरूरत है। जांच रिपोर्ट आने के बाद डॉक्‍टर से परामर्श कर उन्‍हें एम्‍स, दिल्‍ली ले जा सकते हैं। शनिवार को तेजस्‍वी इस बारे में झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मुलाकात करेंगे।
इधर, करीब छह घंटे मुलाकात के बाद पूरा परिवार रात 12:40 बजे एक साथ बाहर निकला। निकलने के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू प्रसाद के लंग्स में पानी जम गया है। वे निमोनिया से पीड़ित है। ऐसे में कोरोना का भी संदेह था, जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। लालू प्रसाद की कई जांच की गई है जिसका रिपोर्ट आना फिलहाल बाकी है। सभी रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टरों द्वारा बताए गए निर्देश के बाद परिवार यह निर्णय लेगा कि उन्हें बेहतर इलाज के लिए बाहर भेजा जाए।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *