Tue. Jun 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बलात्कार आरोप में वडाध्यक्ष गिरफ्तार

 

रामेछाप, २४ जनवरी । बलात्कार आरोप में मन्थली नगरपालिका वार्ड नं. १० के वडाध्यक्ष भरत बहादुर बोहोरा गिरफ्तार हो गए हैं । वडाध्यक्ष बोहोरा के ऊपर आरोप हैं कि उन्होंने एक ३३ वर्षीया महिला के ऊपर जबरजस्ती किया है ।
गत सोमबार पीडित युवती ने ठीम पुलिस कार्यालय भक्तपुर में वडाध्यक्ष बोहोरा विरुद्ध निवेदन पंजीकृत की थी । जबरजस्ती करणी विरुद्ध जिला अदालत भक्तपुर ने वडाध्यक्ष बोहरा विरुद्ध गिरफ्तार पुर्जी जारी किया था । उसी आधार पर जिला पुलिस कार्यालय रामेछाप ने बोहोरा को गिरफ्तार किया है । रामेछाप पुलिस का कहना है कि घटना संबंध में ठीमी वृत्त की ओर से ही अनुसंधान हो रहा है, इसीलिए बोहोरा को रामेछाप से भक्तपुर लाया जा रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *