चट्टान से गिर कर वडा सदस्य की मृत्यु
खोटाङ २४ जनवरी ।। खोटाङ जिला साकेला गांवापालिका वार्ड नं. २ के वडा सदस्य रत्नप्रसाद फुयाल का निधन हो गया है । खोटाङ पुलिस के अनुसार स्थानीय रतन्छा से अपने घर माबु जाते वक्त रास्ते चट्टान से गिर का उनका निधन हो गया है । पुलिस का कहना है कि फुयाल रास्ते से ३०० मिटर खाई में गिर गए थे ।
फुयाल तान्त्रिक (धामी) का काम भी करते थे । पता चला है कि शनिबार तान्त्रिक काम के लिए ही फुयाल रतन्छा पहुँच गए थे । फुयाल वि.सं. २०७४ साल में सम्पन्न स्थानीय चुनाव में तत्कालीन माओवादी केन्द्र की ओर से वडा सदस्य में निर्वाचित हुए थे ।

